बहराइच : मकान से नकदी समेत लाखों की चोरी
घर से दूर पड़ा मिला खाली बक्सा और कपड़ा
नानपारा, बहराइच, अमृत विचार। जिले के मदरहा चौराहा स्थित ग्रामीण के मकान में दीवाल के सहारे चोर घुस गए। इसके बाद सभी ने नकदी समेत लाखों की चोरी की। कुछ दूरी पर टूटा हुआ बक्सा मिला है।
मटेरा थाना क्षेत्र के मदरहा चौराहा निवासी विनोद रविवार रात को परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात को अज्ञात चोर दीवाल फांदकर घर में घुस गए। इसके बाद चोर घर में रखे बक्से उठा ले गए। विनोद ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि दो स्थानों पर रखा 85 हजार रूपये नकदी, चांदी के पायजेब, पायल समेत अन्य सामान चोर चोरी कर ले गए।
सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की तो थोड़ी दूर पर टूटा बक्सा मिला। जिसमें से कीमती सामान गायब थे। जबकि कपड़ा और खाली बक्सा ही मौके पर मिला। विनोद के मुताबिक लगभग ढाई लाख की चोरी हुई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी का कहना है कि वह दरगाह मेले की ड्यूटी में थे। उन्हें पता नहीं है।
ये भी पढ़ें -मुख्तार के शूटर अंगद और गोरा राय को 5-5 साल की सजा, जेल में मारपीट का था मामला
