गोंडा : 21 जून से गांवों में होगा ग्राम चौपाल का आयोजन, DM करेंगी शिकायतों का निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रत्येक ब्लाक के 5 गांव चयनित, सर्वाधिक जन शिकायतों वाले 18 गांवों भी शामिल

गोंडा, अमृत विचार । प्रदेश सरकार की सुशासन नीति के तहत 'गांव की समस्या, गांव में समाधान' की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। अब जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में स्थित गांवों में एक बार फिर " ग्राम चौपाल" लगेगी। इसकी शुरुआत आगामी 21 जून से की जाएगी।

इस ग्राम चौपाल में DM नेहा शर्मा खुद मौजूद रहेंगी और जन शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण करेंगी। चौपाल में सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सोमवार को DM की तरफ से ग्राम चौपाल का कार्यक्रम जारी किया गया। ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिले की 80 ग्राम पंचायतों में होगा। प्रत्येक ब्लाक से 5 ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है। इनमें 18 ऐसी ग्राम पंचायतें भी शामिल हैं जहां से सर्वाधिक शिकायतें जिला प्रशासन के पास पहुंचती हैं। 


ग्राम चौपाल में मौजूद रहेंगे समस्त विभागों के जिला स्तरीय‌ अफसर 

इस ग्राम चौपाल कार्यक्रम में  तहसील से लेकर, ब्लाक और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी की उपस्थिति को अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी को ग्राम में चिन्हित भूमि विवाद रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, एचएस रजिस्टर तथा ग्राम में घटित बड़ी घटनाओं की सूचना के साथ अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामों में चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालयों या पंचायत भवनों अथवा अन्य शासकीय भवन में किया जाएगा। 

चौपाल से पहले गांवों का भ्रमण कर परीक्षण कर लें अधिकारी 

 जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, खण्ड विकास अधिकारी तथा सोशल सेक्टर के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह चौपाल के लिए प्रस्तावित तिथि से पहले चयनित ग्रामों का भ्रमण कर लें और  जनसमस्याओं की जानकारी कर लें। साथ ही उनका अभिलेखी करण करते हुए समयबद्ध रुप से उनका निस्तारण भी कराएं।  


इन तिथियों में लगेगी ग्राम चौपाल 
  • 21 जून- ब्लाक झंझरी ग्राम पंचायत:  पूरे शिवाबख्तावर, बनवरिया, मथुरा चौबे, कपूरपुर, पथवलिया व मुसौली। 
  • 25 जून- ब्लाक पण्डरीकृपाल ग्राम पंचायत- मलारी, खैरा, इन्द्रापुर, गिलौली, तारी परसोहिया व दरियापुर हरदोपट्टी 
  • 28 जून- ब्लाक मुजेहना ग्राम पंचायत :    उज्जैनीकला, शुक्लपुर, जैतापुर, परसिया पंडित, कौरहे व कोल्हुआ
  • 2 जुलाई - ब्लाक रूपईडीह ग्राम पंचायत - माथेडीह (देवरिया कलां), भवानीपुर उपध्याय, वीरपुर झलहिया, खरगूपुर इमिलिया, टट व बेलवा बाजार। 
  • 5 जुलाई- ब्लाक इटियाथोक ग्राम पंचायत- हरैयाझूम्मन, बगाही, अहिरौलिया, पूरे पंडित बृन्दावन व पारासराय। 
  • 9 जुलाई- ब्लाक मनकापुर ग्राम पंचायत-     भिटौरा, पटीठ, पंडितपुर,     सिसवा व मिश्रौलिया गोसाई
  • 12 जुलाई- ब्लाक बभनजोत ग्राम पंचायत- पिपरा बारा खां, सबना, घारीघाट, अगया बुजुर्ग व कूकनगर ग्रन्ट।
  • 16 जुलाई- ब्लाक छपिया ग्राम पंचायत -  तेजपुर, धानेपुर, खपरीपारा, चटकनवा, पिपराखुर्द व बहिराडीहा। 
  • 19 जुलाई- ब्लाक कर्नलगंज  ग्राम पंचायत-  नरायनपुर माझा, कटरा शहवाजपुर, सकरौरा ग्रामीण, जहगिरवॉ, चगेरिया व  कोनहटा। 
  • 23 जुलाई- ब्लाक कटराबाजार ,ग्राम पंचायत-  रामापुर, भदैया, चौदहा मेटुकहा, देवापसिया व सेहरिया कला। 
  • 26 जुलाई - ब्लाक हलधरमऊ ग्राम पंचायत-  बालपुरहजारी, हरसिंहपुर, गुरसड़ा, चौरी व कोंचा कासिमपुर।
  • 30 जुलाई- ब्लाक परसपुर ग्राम पंचायत-  कटैला, डेहरास, पुरैना, चरहुआ, परसपुर व बलमत्थर। 
  • 2 अगस्त- ब्लाक  तरबगंज    ग्राम पंचायत-  करनीपुर, बैरिहा, सिगहाचन्दा, काशीपुर, पथार व  सेझिया। 
  • 6 अगस्त- ब्लाक नवाबगंज   ग्राम पंचायत- तुलसीपुरमाझा, उमरिया, शाहपुर, कोल्हमपुर इमाम व बहादुर। 
  • 9 अगस्त- ब्लाक वजीरगंज  ग्राम पंचायत- अचलपुर, अशोकपुर टिकिया, बनघुसरा, खिरिया व चन्दापुर। 
  • 13 अगस्त- ब्लाक बेलसर ग्राम पंचायत - धनईपटटी, सिंहपुर, अमदही, खमरौनी व पकवान गांव।

 

ये भी पढ़ें- बदायूं: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख से ज्यादा का सामान जला...तीन बकरियों की जलकर मौत

 

 

संबंधित समाचार