बहराइच : जेल में निरुद्ध बंदी की जिला अस्पताल में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिला कारागार में 20 दिन पूर्व बंद हुए वृद्ध बंदी की जिला अस्पताल में सोमवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जानीजोत गांव निवासी माखन (82) होली पर थाने में नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज है। 21 मई को माखन को रामगांव थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गई।

जेल अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि वृद्ध कई बीमारियों से ग्रसित था। पहले ही दिन से उनका इलाज कारागार के अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बंदी की रात 8.30 बजे मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच लाख से ज्यादा का सामान जला...तीन बकरियों की जलकर मौत

 

 

 

 

संबंधित समाचार