बदायूं: आशिक के साथ कमरे में बंद हुई महिला, ससुरालीजनों ने बाहर से लगा दी कुंडी...जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

ओरछी, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसकी दो बच्चों की पत्नी पर आशिकी का भूत सवार हो गया। वह दिन भर अपने आशिक के साथ घूमी। रविवार रात अपने आशिक को घर पर ही बुला लिया। दोनों एक कमरे में बंद हो गए और लाइटें बंद कर ली। महिला के ससुरालीजनों को शक हुआ तो बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी। 

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर थाने ले गई। परिजनों से सूचना मिलने पर महिला का पति गांव पहुंचा। पुलिस ने महिला के मायका पक्ष को बुला लिया। दोनों पक्ष में समझौता हो गया। थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी। महिला और एक युवक को थाने लाए थे। महिला युवक को अपना रिश्तेदार बता रही थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

ये भी पढे़ं- बदायूं: अपहरण करके हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास, 55 हजार का जुर्माना

 

संबंधित समाचार