MJPRU: नकल सामग्री के साथ पकड़े गए 59 विद्यार्थियों की परीक्षा निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा में नकल सामग्री के साथ पकड़े गए 135 छात्रों पर कार्रवाई की है। इनमें 59 छात्रों की वर्ष 2024 की परीक्षा ही निरस्त कर दी है और 76 छात्रों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए नकल के इस्तेमाल से दोषमुक्त कर दिया गया है।

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के मुताबिक 135 छात्रों को स्नातक, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, कृषि, बीएएलएलबी और एलएलबी आदि की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में सचल दल ने नकल सामग्री के साथ पकड़ा था। विश्वविद्यालय की अनुचित साधन निस्तारण समिति ने कुलपति प्रो. केपी सिंह के आदेश के अनुपालन में अनुचित साधन के प्रयोग के नियमों, उपलक्ष्य साक्ष्यों और विशेषज्ञों की आख्या के आधार यह निर्णय लिया है। जिन छात्रों की परीक्षा निरस्त की गई है, उन्हें अब अगले वर्ष परीक्षा देनी होगी। 

वहीं मौजूदा समय में विश्वविद्यालय की स्नातक, एलएलबी, कृषि आदि की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रहीं हैं। इन परीक्षाओं में भी काफी संख्या में छात्र नकल सामग्री के साथ पकड़े गए हैं। महाविद्यालयों ने इन छात्रों की रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू

 

 

संबंधित समाचार