बहराइच: मोबाइल व्यवसाई पर नकाबपोश बदमाश ने किया चाकू से हमला, बचाने आए चचेरे भाई पर भी किया वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला नाजिरपुरा में स्थित एक माल से मोबाइल की दुकान बंद कर चचेरे भाई वापस अपने घर जा रहे थे। दुकान के बाहर पहुंचते ही नकाबपोश बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बचाने आए भाई पर भी हमला किया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

cats

कोतवाली नगर के मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी निवासी स्वतंत्र पांडेय (25) पुत्र मैकूलाल पांडेय नाजिरपुरा मोहल्ले में स्थित सुमैया माल में मोबाइल की दुकान का संचालन करते हैं। साथ में चचेरा भाई आलोक पांडेय पुत्र पांडेय रमाकर पांडेय भी दुकान संचालन में सहयोग करते हैं। सोमवार रात 10 बजे स्वतंत्र पांडेय दुकान बंद कर घर के लिए निकले। साथ मे चचेरा भाई भी थी। बाइक पर बैठने के दौरान ही एक नकाबपोश आया।

उसने स्वतंत्र पांडेय पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। जिस पर चचेरे भाई आलोक पांडेय ने मुंह ढक कर आए बदमाश को पकड़ना चाहा तो उस पर भी वार किया। जिससे स्वतंत्र का शर्ट फट गया और हल्का खरोच लग गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली नगर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल का बयान दर्ज किया। वहीं एक पुलिस टीम घायल के घर पहुंच कर बयान दर्ज किया। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: उमरी और तरबगंज थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, इटियाथोक SHO की भी गई कुर्सी, SP ने किया 10 थानाध्यक्षों की तैनाती में फेरबदल

 

संबंधित समाचार