खुशखबरी: 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, सरकार ने 3737 करोड़ बोनस को दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने त्यौहारी सीजन में बाजार को गति देने के लिए 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को 3737 करोड़ रुपए दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि …

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने त्यौहारी सीजन में बाजार को गति देने के लिए 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को 3737 करोड़ रुपए दिवाली बोनस देने की घोषणा की है। बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे कर्मचारियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तुरंत पैसे ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया गया है।

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उत्पादकता और गैर उत्पादकता आधारित यह बोनस वित्त वर्ष 2019 – 20 के लिए होगा और इसकी अदायगी विजयदशमी से पहले हो जाएगी। बोनस का भुगतान कर्मचारियों के बैंक खातों में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्पादकता आधारित बोनस रेलवे, डाकतार, रक्षा उत्पाद, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन और कर्मचारी राज्य बीमा निगम आदि के 16.97 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इस पर 2791 करोड़ रुपए का व्यय आयेगा। गैर उत्पादकता बोनस केंद्र सरकार के 13.70 लाख कर्मचारियों को मिलेगा और इस पर 946 करोड़ रुपए का व्यय होगा। उन्होंने कहा कि यह पैसा मध्यम वर्ग के पास जाएगा और बाजार मे मांग में इजाफा होगा।

संबंधित समाचार