खबर का असर : रातों ही रात ग्रामीणों के लिए बनाई गई पुलिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिना कार्य पूरा हुए करा लिया 9.66 लाख का भुगतान का मामला

जरवल, बहराइच, अमृत विचार। जरवल विकास खण्ड में निर्माण कार्य पूरा होने के पहले ही क्षेत्र पंचायत विकास निधि से कार्य का सम्पूर्ण धनराशि का भुगतान कर दिया गया। इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार और पोर्टल ने मंगलवार के अंक में किया। लेकिन बीडीओ से बयान के बाद ही रात में पुलिया निर्माण को पूरा कर दिया गया है। जेई की भूमिका सवालों के घेरे में है।

खबर का असर

जरवल विकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत विकास निधि से झुकिया में प्यारे के खेत के निकट पुलिया बनाने की कार्य योजना बनाई गई। पुलिया निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही 5 जून 24 को तीन वाउचर लगाकर पुलिया निर्माण की बनी कार्य योजना के 9 लाख 66 हजार 248 रुपये कार्य पूर्ण दिखाकर भुगतान कर दिया गया। कार्य पूर्ण होने से पहले ही जेई ने एमबी कर पुलिया निर्माण पूर्ण दिखा दिया,जबकि मौके पर अधूरी पुलिया बनी हुयी है। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो सभी में हड़कंप मच गया।

सभी का कहना है कि योगी सरकार में इस तरह का भ्रष्टाचार कई सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिया निर्माण के बाद भुगतान होता तो अलग बात थी, लेकिन विभाग के अवर अभियंता ने उच्चाधिकारियों से मिलकर पूरा रकम ही डकार लिया। इसकी जांच की जाए और संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो।

पुलिया निर्माण न होने से आवागमन भी बंद है। इस खबर के लिए अमृत विचार संवाददाता ने खंड विकास अधिकारी अमन वर्मा से बयान लिया। मंगलवार के अंक में अमृत विचार अखबार और पोर्टल ने प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया। लेकिन इससे पूर्व ही रात में पुलिया निर्माण कार्य को पूरा कर दिया गया है।

बीडीओ ने यह दिया था बयान

खण्ड विकास अधिकारी जरवल अमन वर्मा ने बताया कि कार्य पूर्ण होने से पहले भुगतान कराना गलत है,जांच कर कार्यवाही की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्यवाई के लिए पत्र लिखा जायेगा। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जायेगा।

यह भी पढ़ेः पुरुषों को 30 के बाद भी रहना है जवां और तंदुरुस्त, तो इन पांच पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना न भूले

संबंधित समाचार