वारदात : चोरों ने दो मकानों से लाखों के ज्वैलरी समेत गृहस्थी की पार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। रात के अंधेरे में भीषण गर्मी का बहाना पाकर चोरों ने गांव के दो घरों में धावा बोल दिया। और जेवरात सहित नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है। 

जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चमरपुरवा के मजरा जैता जानकी नगर गांव निवासी ननके चंद दिन पहले प्रदेश से कमाई करके वापस घर लौट कर आया है। भीषण गर्मी के कारण घर के आंगन में सो रहा था कि तभी चोरों द्वारा की जा रही चोरी की आवाज पर बाहर निकलना चाहा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला और तब घर के पीछे के दरवाजे से बाहर आकर देखा तो दरवाजा खुला हुआ पड़ा है और सामान बिखरा पड़ा है। तभी परिजनों के जगने पर जानकारी हुई कि चोरों ने घर में रखे जेवरात व हजारों रुपये उड़ा दिए।

वहीं इसी गांव निवासी इदरीश अली पुत्र इमामी अपने खेत की रखवाली करने के लिए खेत में सोए थे और घर में छोटे-छोटे बच्चों के साथ बहू व बेटे गर्मी से परेशान होकर घर के आंगन में लेटे हुए थे। वहीं घर के पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने धावा बोल दिया और सेंध की मदद से घर के कमरे में रखे जेवरात 2 नथुनी, 250 ग्राम पायजेब,हाथफूल,बाल चोटी,चुटकी व अंगूठी सहित रियल मी एन 55 की एक मोबाइल फोन सहित हजारों रुपये नगदी उठा ले गए। इस संदर्भ में पीड़ित परिवार ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है।वहीं इसी थाना क्षेत्र मेबीते सोमवार की रात को चोरों ने मोहल्ले में तांडव मचाते हुए तीन घरों से जेवरात सहित हजारों रुपए को पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। 

जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खावां कला गांव निवासी रामादल पुत्र हरिचंद ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि प्रार्थी के घर पर बीते सोमवार की रात को चोरों ने धावा बोल दिया और घर के कमरे में घुसकर कमरे में रखे बख्से की कुंडी तोड़कर उसमे रखे जेवरात समेत 20 हजार नगदी उठा ले गए। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई गिरिजा प्रसाद पुत्र हरिचंद अपने पत्नी के साथ सप्ताह पूर्व बिहार प्रदेश के खगड़िया जिले में स्थित अपनी ससुराल गया हुआ है।

और चोरों ने उसके घर को खाली देखकर कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर उसमें भी रखा नगदी गायब कर दिया और जिनके बगल में स्थित जोगराज पुत्र विजय प्रताप के घर से रियल मी सी-12 का एक स्मार्टफोन को भी चोर उठा ले गए। वहीं सुबह शौच जाने को गई महिलाओं ने बताया कि घर के पीछे खेत के मैदान में सारे सामान बिखरे पड़े हैं। तब इन सब घटना की जानकारी हुई। जिसपर पीड़ित ने मल्हीपुर थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ेः पुरुषों को 30 के बाद भी रहना है जवां और तंदुरुस्त, तो इन पांच पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना न भूले

 

संबंधित समाचार