लखनऊ : तालाब पाटकर बने मकानों पर चला बुलडोजर
अमराईगांव में अतिक्रमण मुक्त कराई 20 करोड़ की जमीन, तालाब की जमीन पर बना लिए थे अस्थाई और पक्के निर्माण
लखनऊ, अमृत विचार : अमराईगांव में तालाब पाटकर बनाए गए मकानों पर मंगलवार को नगर निगम का बुलडोजर चल गया। अस्थायी और पक्के निर्माण ध्वस्त कर करीब 20 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त कराई। माढ़रमऊ में भी तालाब और बंजर भूमि कब्जा मुक्त कराई गई।
नगर निगम क्षेत्र के अमराईगांव में गाटा संख्या 351 क्षेत्रफल 3.056 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में तालाब में दर्ज है। कुछ लोगों ने तालाब पाटकर अस्थायी और पक्के निर्माण कर लिए थे। नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश कर अवैध निर्माण चिन्हित किये गए। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के आदेश पर मंगलवार को जेसीबी से अवैध्र निर्माण ध्वस्त कर दिए बए।
तहसीलदार अरविंद पांडे और नायब तहसीलदार संजय सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई करने वाली टीम में लेखपाल सुभाष कौशल, राकेश यादव, लालू प्रसाद, आलोक कुमार, तहसील के लेखपाल एवं नगर निगम ईटीएफ की उपस्थिति रहे। पक्के निर्माण पर पीपी एक्ट के तहत वाद दायर किया गया है।
माढ़रमऊ में 17 करोड़ की जमीन खाली कराई
नगर निगम की टीम ने गाढ़ामऊ में 17 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन खाली कराई। गाटा संख्या-91 क्षेत्रफल 0.535 हेक्टेयर, गाटा संख्या-68 क्षेत्रफल 0.051 हेक्टेयर, गाटा संख्या-143 क्षेत्रफल 0.837 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में तालाब तथा गाटा संख्या-217 क्षेत्रफल 0.266 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में बंजर में दर्ज है। इस भूमि पर लोगों द्वारा किये गए अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई तहसीलदार संजय सिंह कनौजिया के नेतृत्व में तहसीलदार संजय कटियार, राजस्व निरीक्षक अविनाश चन्द्र तिवारी और लेखपालों की उपस्थिति में की गई।
यह भी पढ़ेः पुरुषों को 30 के बाद भी रहना है जवां और तंदुरुस्त, तो इन पांच पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना न भूले
