Bareilly News: नीट में अनियमितता की जांच की मांग कर सछास ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कलेक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा

बरेली, अमृत विचार। नीट परीक्षा परिणाम में अनियमितता की जांच की मांग करते हुए समाजवादी छात्रसभा (सछास) ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम प्रमोद कुमार को सौंपा।

सछास के अलावा समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी और छात्र सेठ दामोदर पार्क में एकत्र हुए और वहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। सछास के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन एनटीए की निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा आयोजित करने की क्षमता के बारे में बढ़ती चिंताओं के लिए हुआ है। 

प्रदेश उपाध्यक्ष सय्यद फरहान अली ने परीक्षा में विफल होने के कारण एनटीए को खत्म करने की मांग की। इस मौके पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भुवनेश प्रधान, समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष मोहित भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, अजमल अंसारी, अभिषेक यादव, अजय यादव, जय प्रकाश साहू, युनुस, जावेद यार खां, दुर्वेश यादव, सौरभ यादव, सुदेश यादव, रवि पंडित, सुमित, रितेश यादव, वीरेश पाल, विपिन यादव, अनिकेत सिंह यादव, आदित्य यादव एडवोकेट, शाबाज खान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: महिला अस्पताल के डॉक्टर मौज में, यूपीएचसी के डॉक्टर कर रहे मेडिकोलीगल

 

संबंधित समाचार