अकबरनगर: धार्मिक स्थल तोड़ने की अफवाह के बाद अफसरों ने संभाली स्थिति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अकबर नगर में एक धार्मिक स्थल तोड़ने की अफवाह पर एकजुट हुए धर्म विशेष के लोगों ने विरोध किया। कुछ अराजकतत्वों ने इसका फायदा उठाकर हंगामा किया, माहौल बिगाड़ने की काेशिश की। जिन्हें फोर्स ने लाठी भांजकर खदेड़ दिया। अफसरों ने विरोध करने वाले लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

अकबर नगर में मंगलवार को ध्वस्तीकरण के दौरान पोकलैंड से एक धार्मिक स्थल से सटा हुआ मकान तोड़ा गया। अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए धार्मिक स्थल तोड़ने की अफवाह फैला दी। कुछ देर में एक धर्म विशेष के कई लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए चालकों से पोकलेन रुकवा दी। उनका कहना था कि धार्मिक स्थल तोड़ने की सूचना नहीं दी गई। यही नहीं, लोगों ने लखनऊ विकास प्राधिकरण एलडीए के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को बुलाने को कहा। कुछ अराजकतत्वों ने माहौल बिगाड़ने के लिए कर्मचारियों और चालकों से नोकझोंक भी किया। मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मी पहुंच गए। इस बीच अराजकतत्वों पर फोर्स ने लाठी भांजकर खदेड़ दिया। 

कुछ देर बाद मोहल्ले में ही भ्रमण कर रहे एलडीए उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी व डीसीपी रवीना त्यागी भी फोर्स के साथ पहुंच गईं। एकजुट हुए धर्म विशेष के लोग अकबर नगर के बाहर के बताए गए। जिन्हें अफसरों ने समझाया और कहा धार्मिक स्थल नहीं तोड़ा गया है। उससे लगा एक कमरे का मकान गिराया है। संबंधित परिवार को आवास आवंटित करके कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें -कुर्बानी की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर न डाली जाएं :खालिद रशीद

संबंधित समाचार