Unnao News: आदर्श नगर की दो दिन से मोटर खराब...हजारों घरों में जलापूर्ति ठप्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आदर्श नगर की दो दिन से मोटर खराब होने से, जलापूर्ति को तरसे लोग

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट अंतर्गत आदर्श नगर स्थित पालिका के पंप हाउस में लगी पानी की मोटर में खराबी आ जाने के कारण चार मोहल्लों को होने वाली हजारों घरों की जलापूर्ति दो दिनों से ठप पड़ी है। जलापूर्ति न होने से लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। मंगलवार को नई मोटर मंगाई गई लेकिन पानी न उठा पाने के कारण बुधवार को दोबारा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

आदर्श नगर पंप हाउस से जगनी खेड़ा, कंचन नगर, सर्वाेदय नगर, आदर्श नगर के अलाव आस पास मोहल्लों में रहने वाले लगभग बारह हजार लोगों को जलापूर्ति होती है। दो दिन पहले मोटर खराब हो जाने के कारण सुबह शाम होने वाली जलापूर्ति प्रभावित हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने पालिका जल कल विभाग को जलापूर्ति न होने की शिकायत की।

जिसके बाद पालिका के जलकल विभाग ने मंगलवार को पंप हाउस को खोलकर मोटर को बाहर निकलवाई। जिसमें मोटर और उसका चैंबर पूरी तरह से गल चुका था। मंगलवार को दूसरी मोटर डाली गई। पूरा दिन विभाग परेशान रहा, शाम करीब छह बजे दूसरी नई मोटर लाई गई लेकिन सफलता नहीं मिली। जलापूर्ति न चालू होने पर क्षेत्रीय लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। जलकल प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बुधवार को दूसरी मोटर लगाई जायेगी। जिसके बाद जलापूर्ति चालू हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- Unnao: ‘महापुरुषों’ के जिले में अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहीं उनकी प्रतिमाएं...अधिकारी व जन प्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान

संबंधित समाचार