दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दूबे का नया गाना 'फसल में जान बसल' रिलीज 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और देसी क्वीन आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म 'फसल' का गाना 'फसल में जान बसल' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। 'फसल में जान बसल' गाना देसी अंदाज में खेतों में हल चला रहे किसान साथियों के साथ निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है। 

इस गाने में जहां किसान के लुक में दिनेशलाल यादव निरहुआ सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं तो वहीं ग्रामीण औरत के देसी लुक में आम्रपाली दुबे अपनी अदा का बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को सिंगर कल्पना पटवारी और आलोक कुमार ने गाया है वहीं इसका संगीत ओम झा ने दिया है। श्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म फसल के निर्माता प्रेम राय हैं, जबकि निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फ़िल्म फसल की कहानी पराग पाटिल ने लिखी है, जबकि पटकथा एवं संवाद राकेश त्रिपाठी एवं पराग पाटिल ने लिखा है। 

फ़िल्म के गीत अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव , विमल बावरा एवं विजय चौहान ने लिखे हैं जिन्हें ओम झा एवं आर्या शर्मा ने संगीतबद्ध किया है।आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत एवं शिल्पी राज ने पार्श्वगायन किया है। फ़िल्म फसल के सह निर्माता सतीश आशवानी हैं। फ़िल्म की सिनेमेटोग्राफी साहिल जे अंसारी ने की है,वहीं मारधाड़ का पक्ष देखा हीरा यादव ने देखा है। फ़िल्म के आर्ट डॉयरेक्टर राम यादव हैं,वहीं डांस के निर्देशक संजय कोर्बे एवं कानू मुखर्जी हैं।

ये भी पढ़ें। ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन की फिल्म ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ का ट्रेलर रिलीज

संबंधित समाचार