बाराबंकी: बगैर ले आउट पास कराए प्लॉटिंग पर होगी कार्रवाई, नगर पंचायत प्रशासन ने कसा शिकंजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/बाराबंकी, अमृत विचार। क्षेत्र में ले आउट पास कराने का दावा कर लोगों को जमीन का सपना दिखाने वाले ठगों की अब खैर नहीं है। ऐसे प्लाॅटिंग करने के वालों के खिलाफ अब उचित कार्रवाई होगी। नगर पंचायत कार्यालय जल्द ही ऐसे इलाकों में सर्वे कराने जा रहा है। जहां पर नगर पंचायत रामसनेहीघाट से लेआउट पास कराए बिना अवैध तरीके से प्लॉटिंग करने की प्लाॅनिंग कर रहे हैं। 

यह बात बुधवार को नगर पंचायत रामसनेहीघाट अधिशाषी अधिकारी धीरज सिंह ने कहीं। उनके मुताबिक नगर पंचायत सीमा से बाहर जो भी क्षेत्र हैं, वह जिला पंचायत के अन्तर्गत आते हैं। जो जिला पंचायत के अंतर्गत नही हैं वह नगर पंचायत के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में अगर कोई प्लाॅटिंग करता है तो उसे नियमत: नगर पंचायत कार्यालय से लेआउट पास कराना जरूरी होता है। लेकिन बहुत से लोग ऐसा नहीं कर रहें हैं। यह लोग ग्राहकों को गुमराह और ठगी करने के मकसद से अपनी योजना का नक्शा नगर पंचायत से पास होने का झूठा दावा करते हैं। ऐसे गुमराह करने वालो पर कर्रवाई होगी।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की अवैध प्लॉटिंग की शिकायत आती है। तो नगर पंचायत अधिकारी से बात करके उसे नोटिस भेज कर उचित करवाई करवाई जाएगी। रामसनेहीघाट नगर पंचायत में लगभग आधा दर्जन से अधिक प्लॉटिंग अवैध रूप से हो रही हैं। नगर पंचायत के बिना अनुमति के हो रहे प्लाॅटिंग पर अधिशाषी अधिकारी ने नोटिस जारी करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: मंदिर के बगल शराब की दुकानों के विवाद की जांच करने पहुंचे एसडीएम

संबंधित समाचार