Kanpur Dehat Crime: शराब के नशे में दी गालियां...चचेरे भाई की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में चचेरे भाई की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात, अमृत विचार। मनावां गांव में युवक द्वारा शराब के नशे में गालियां देने के विरोध को लेकर चचेरे भाई ने हत्या की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मनावां गांव में बीती 8 जून की देर रात मनोज कुमार की सब्बल से हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने तहरीर पर हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना का खुलासा करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए थे। 

जिसके क्रम में बुधवार को रसूलाबाद पुलिस ने घटना में वांछित अभियुक्त कृष्ण मोहन उर्फ जज्जूराम व दीपक को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के छुइया नाला पुलिया से करीब 50 कदम दूरी पर अर्जुन के पेड़ाें के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आठ जून की रात उसके घर के सामने चचेरा भाई मनोज कुमार शराब के नशे में उसे व उसके परिवार को गंदी-गंदी गाली दे रहा था। उसके पिता ने समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन मनोज नहीं माना। जिसपर गुस्से में आकर उसने सब्बल से मनोज के दाहिने पैर में वार कर दिया। 

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घबराकर वह लोग मौके से भाग गए थे और सब्बल वहीं छोड़ दिया था। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में सर्राफा कारोबारी ने की आत्महत्या...एक बार बचा तो दूसरी बार लटककर दी जान, CCTV में घटना कैद

संबंधित समाचार