हादसा : वंदे भारत की चपेट में आने से किशोरी की मौत
रेलवे लाइन के किनारे नित्यक्रिया करने गई थी किशोरी
दरियाबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। रेलवे लाइन के किनारे नित्य क्रिया करने गई किशोरी के वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दरियाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुरुवार की दोपहर गोरखपुर से वाया लखनऊ होकर प्रयागराज को जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के न्यामतपुर निवासी प्रदीप कुमार चौहान की 13 वर्षीय पुत्री कोमल की दर्दनाक मौत हो गई।
यह हादसा अयोध्या लखनऊ रेलमार्ग पर दरियाबाद सैदखानपुर स्टेशन के बीच न्यामतपुर गांव के पास हुआ। सूचना पर मौके पर पहुंचे दरियाबाद थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिजनों ने बताया की बालिका शौच को गई थी । थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया की पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है
