कासगंज: सांड ने वृद्ध किसान को दौड़ा दौड़ा कर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम
कासगंज, अमृत विचार। ट्यूबवेल पर खाना देने गए एक वृद्ध किसान को सांड ने दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला। गांव वालों ने वृद्ध को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इधर, आवारा पशुओं द्वारा बर्बाद हो रही फसल को लेकर किसान परेशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
धनसिंह पुर निवासी सत्यपाल सिंह का गांव से दो किलोमीटर दूर शेखूपुर पर ट्यूबवेल है। बुधवार की शाम उनके छोटे भाई 50 वर्षीय जसवीर सिंह टयूबवेल पर खाना देने के लिए जा रहे थे, रास्ते में सांड ने हमला बोल दिया। जसवीर को दौड़ा दौड़ा कर मारा डाला। जसवीर की चीखपुकार पर जुटे ग्रामीणों ने काफी बचाने का प्रयास किया, लेकिन सांड ने उनकी जान ले ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर किसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पटियाली एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया मृतक किसान के शव को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसान को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाई जाएंगी। जिसके लिए पत्राचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें। कासगंज: शिकायत से बौखलाए दंबगों ने ई रिक्शा चालक को पीटा
