महिला ने तीन शिशुओं को दिया जन्म, डॉक्टर अचंभित

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

बारा/नैनी, अमृत विचार। शंकरगढ़ विकास खण्ड के नारीबारी पीएचसी में एक महिला ने तीन शिशुओं को जन्म दिया। इससे डॉक्टर के साथ परिवार के लोग अचंभित हैं। फिलहाल जच्चा और तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। इससे परिवार के लोगों में खुशी का माहौल है। बता दें कि मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र के रीवा जनपद के कठउली त्यौंथर निवासी मुन्ना सिंह की पत्नी शोभा सिंह 27 को प्रसव पीड़ा होने पर आनन-फानन में परिजन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारीबारी लेकर पहुंचे और उसे भर्ती कराया। जहां महिला ने बारी-बारी से तीन बच्चों को जन्म दिया।

इस बाबत प्रभारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि दो–दो किलो ग्राम के दो पुत्र और लगभग डेढ़ किलो की एक पुत्री पैदा हुई है। जच्चा और तीनों बच्चे स्वस्थ है। वहीं परिजनों के साथ ही डॉक्टर एवं सहयोग करने वाली एएनएम किरन सिंह और आरती यादव बारी-बारी से तीन बच्चों के जन्म पर हैरत में पड़े रहे। ज्ञात हो कि शोभा को पूर्व में भी तीन बच्चे हुए हैं।

ये भी पढ़ें:- सुलतानपुरः अपहरण और धमकी देने के तीन आरोपियों की जमानत खारिज

संबंधित समाचार