चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश : चुराए गए सामान के साथ पांच गिरफ्तार, दो प्रभारी निरीक्षकों पर गिरी गाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। एसपी घनश्याम चौरसिया द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव व क्षेत्राधिकारी इकौना संतोष कुमार के  निर्देश में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार दूबे मय पुलिस टीम द्वारा 5 अभियुक्त को  मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुविखा बाग के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से ग्राम शिवबालक पुरवा से चोरी हुआ माल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही की गयी।

साथ ही इनके कब्जे से चोरी की गयी 12 थाली पीली धातु, एक बड़ी बाटली पीली धातु ,1 कलश पीली धातु, 1 लोटा पीली धातु,1 कटोरी पीली धातु, 1जोड़ी बिछिया सफेद धातु , 1 जोड़ी टूटे हुए कुंडल सफेद धातु, 3 लॉकेट टूटे हुए सफेद धातु, 1 सिक्का दो आना पीली धातु व 1450 रूपए भी नकद बरामद किया गया। वहीं कार्यों में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी गिलौला व थानाध्यक्ष सोनवा को एसपी के द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया।

सुलतानपुर: व्यापारी से छिनौती के चार दोषियों को 2 साल की सजा

 

संबंधित समाचार