बाराबंकी : फर्जी मार्कशीट लगा हथिया ली आशा संगिनी की नौकरी
अपर निदेशक स्वास्थ्य को पत्र भेज की जांच की मांग
सतरिख/ बाराबंकी: अमृत विचार। स्नातक की फर्जी मार्कशीट लगाकर आशा संगिनी की नियुक्ति करा लेने को लेकर एक व्यक्ति ने अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा को पत्र भेज कर जांच के साथ दोषी लोगों पर कार्यवाही की मांग की है।
विकास खंड हरख के सेठमऊ मज़रे पिपरहा गांव निवासी तेज़ प्रकाश ने अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा को भेजें गए पत्र मे आरोप लगाया है कि हरख ब्लाॅक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख मे तैनात आशा संगिनी नीलम वर्मा, निवासी बोज़ा के द्वारा स्नातक की फ़र्ज़ी मार्कशीट लगाकर नौकरी हथिया ली गई है,और इनके द्वारा बीते वर्ष 2015 स्नातक की पढ़ाई नहीं की गई थी।
आशा संगिनी की नियुक्ति में स्नातक को वरीयता देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख में कलस्टर -2 पर 14.70 पर इनकी नियुक्ति कर दी गई है,यदि इंटरमीडिएट की मार्कशीट पर चयन होता तो, सही अभ्यर्थी का चयन हो जाता है,पीड़ित तेज़ प्रकाश का कहना है कि संस्था के विश्वविद्यालय से फ़र्ज़ी स्नातक की मार्कशीट की जांच कराई जाए।
आशा संगिनी के साथ ही नियुक्ति देने वाले अफसरों पर भी कार्यवाही की जाए। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अयोध्या डा. पवन कुमार का कहना है कि फिलहाल अभी तक ऐसा कोई प्रार्थना पत्र मुझे प्राप्त नहीं हुआ है,यदि मिलता है तो जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस
