Kanpur News: फ्लोटिंग रेस्टोरेंट क्रूज में मौज मस्ती कर सकेंगे शहरवासी...केडीए बोर्ड ने स्वीकृत किया प्रस्ताव
कानपुर विकास प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर विकास प्राधिकरण की 140वीं बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के मूल बजट 137466.00 लाख का प्रस्ताव रखा गया। जिसे सर्वम्मति से पास कर दिया गया। गंगा किनारे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और क्रूज का प्रस्ताव भी पास हो गया।
चार करोड़ रुपये से गंगा की लहरों पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का संचालन होगा जो कानपुर बोट क्लब से बिठूर तक चलेगा। वहीं महावीर, शताब्दी नगर और जवाहर पुरम योजना में 150 फ्लैट और केडीए लेकर आएगा। इन योजनाओं में विस्तार के प्रस्ताव को भी बोर्ड ने सहमति दे दी इससे आम लोगों को सुलभ आवास मिल सकेंगे।
बोर्ड की 140 में बैठक में शुक्रवार को वोट क्लब में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और क्रूज के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। अटल घाट के पीछे और चकेरी एयरपोर्ट के पास लेबर फ्रंट डेवलपमेंट से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा। जवाहरपुरम, शताब्दीनगर, महावीरनगर में डेढ़ सौ लोगों को मिलेंगे प्लॉट।
न्यू कानपुर सिटी में जमीन अधिग्रहण के लिए ढाई सौ करोड रुपए का किया गया प्रावधान, अब इस योजना के लिए स 550 करोड रुपए से खरीदी जा सके की जमीन। इससे यह योजना जल्द विकसित होने का रास्ता साफ हो गया है। चालू वित्तीय वर्ष के 1374.86 करोड़ के मूल बजट में कड़ा ने निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 248.80 करोड़ विद्युत एवं यांत्रिक कार्यों के लिए 73.50 करोड़ निर्माण के लिए 234.55 करोड़ और जमीन अधिग्रहण के लिए 300 करोड रुपए का प्रावधान किया है।
सिग्नेचर ग्रीस योजना के प्लाटों के दाम में 5 से 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है जबकि अन्य 13 आवासीय योजनाओं में खाली पड़े करीब 7000 प्लेटो के दाम यथावत रहेंगे इन योजनाओं में ईडब्ल्यूएस फ्लैट की कीमत का 25 प्रतिशत जमा करने पर कब्जा और उससे बड़े सभी प्लाटों का कब्जा 50 परसेंट धन जमा करने पर केडीए कब्जा देगा।
ये भी पढ़ें- Kanpur MBBS Doctor Death: हत्या या हादसा की गुत्थी उलझी...दादी को नहीं बताया की पोती अब छोड़ चुकी दुनिया
