Kanpur MBBS Doctor Death: हत्या या हादसा की गुत्थी उलझी...दादी को नहीं बताया की पोती अब छोड़ चुकी दुनिया
कानपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की मौत की हत्या या हादसा की गुत्थी उलझी
कानपुर, अमृत विचार। रात करीब एक बजे मेडिकल कॉलेज के सुनसान पड़े परीक्षा भवन में की गई पार्टी में एमबीबीएस डॉक्टर दीक्षा तिवारी, मेरठ में तैनात डॉक्टर हिमांशु और डॉ मयंक मौजूद थे। पार्टी में आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही देर में महिला डॉक्टर की जान चली गई। परिजन इसे हादसा मानने के लिए तैयार नहीं है।
वहीं पुलिस के अफसर और फोरेंसिक टीम इसे हादसा बताकर निष्पक्ष जांच करने की बात कह रहे हैं। दीक्षा के परिजनों का कहना था कि शहर में पार्टी करने की और भी जगह थी। लेकिन इतनी रात में सुनसान जगह जाकर पार्टी करने की बात गले नहीं उतर रही है। इस मामले में स्वरूप नगर इंस्पेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है।
पंचनामा की प्रक्रिया में देरी पर भड़के परिजन
महिला डॉक्टर दीक्षा के परिजन 12 बजे तक कानपुर पहुंच गए थे। सभी लोग जल्द से जल्द पंचनामा की कार्रवाई कराकर पोस्टमार्टम कराने के बाद 300 किमी दूर शव ले जाने की बात कह रहे थे। लेकिन पुलिस की पंचनामा की कार्यवाही 2.30 बजे पूरी हो सकी।
जिसके बाद पोस्टमार्टम प्रभारी नवनीत चौधरी ने पुलिस से वीडियोग्राफी और पैनल से पोस्टमार्टम के लिए सीएमओ और एसीपी से परमीशन ले आने की बात कही। इस पर हैलट चौकी के पुलिसकर्मी कांशीराम गए और कागजी कार्यवाही पूरी कराई। इस प्रक्रिया में हुई देरी के बाद कागज चार बजे तक आ पाए। इस दौरान परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। आरोप था कि पोस्टमार्टम का स्टॉफ जानबूझकर देरी पर देरी कर रहा है।
दादी को नहीं बताया, मोहल्ले वालों के सहारे छोड़ा
एमबीबीएस डॉक्टर दीक्षा तिवारी के साथ हुई घटना की सूचना के बाद पिता प्रदीप ने अपनी मां सावित्री देवी को कुछ भी नहीं बताया। फुफेरे भाई गौरव ने बताया कि इन दिनों वह बहुत बीमार चल रही हैं। इस कारण परिजन दूसरा बहाना बताकर मोहल्लों वालों के सहारे उन्हें छोड़कर निकल आए। उन्हें गहरा सदमा लग सकता है।
23 जून को थी नीट पीजी
परिजनों ने बताया कि दीक्षा की 23 जून को नीट पीजी थी। इसको लेकर वह काफी उत्साहित थी। परिजनों ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई में काफी होनहार थी। वह लगातार अपने दम पर आगे बढ़ती ही गई। हाईस्कूल और इंटर में भी उसके बेहतरीन नंबर आए थे।
ये भी पढ़ें- Kanpur MBBS Doctor Death: फूट-फूटकर रोये माता-पिता, कटते रहे डॉक्टर...जेआर बात करने से कतराते आए नजर
