लखनऊ: ASI और रेलवे अफसर गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ घूस लेते धर दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सीबीआई की टीम ने आलमबाग रेलवे स्टोर के एक अधिकारी और आरपीएफ के एएसआई को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की गिरफ्त में आये रेलवे स्टोर के डिपो मैटेरियल इंचार्ज अविरल कुमार और आलमबाग में तैनात आरपीएफ के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मनोज राय पर घूस मांगने का आरोप लगा है।

दोनों अफसरों पर रेलवे का स्क्रैप दिलाने के नाम पर घूसखोरी का आरोप लगा है। सीबीआई मनोज राय और अविरल कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दोनों आरोपितों को घूस लेते सीबीआई ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

यह भी पढ़ें -अयोध्या में राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी! जैश के आतंकी ने दिया ऑडियो सन्देश

संबंधित समाचार