खुशहाली के लिए आज भी यहां होती है ग्राम देवता की पूजा, नाचकर करते हैं देवी-देवताओं की आराधना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुबेहा/ बाराबंकी, अमृत विचार। ग्राम पंचायत हरपालपुर में ग्राम देवता देवहार बाबा की सामूहिक पूजन हवन का कार्यक्रम ग्रामवासियों द्वारा आयोजित किया गया। पूजा अर्चना का कार्यक्रम पं. सीतानाथ मिश्र द्वारा कराया गया। कार्यक्रम आयोजक राम लखन शर्मा ने बताया कि गांव की तरक्की व गांव के लोग स्वस्थ व सम्पन्न रहें इसके लिए देवहार बाबा की पूजा हर वर्ष करायी जाती है। पूरे गांव में गाजे - बाजे के साथ गांव भ्रमण कर चारों दिशाओं में स्थापित देवियों के स्थान पर झण्डा व कलश स्थापित किया जाता हैं। इस मौके पर प्रधान सत्यदेव रावत, पूर्व प्रधान गया प्रसाद चौधरी, सनेही गौतम, शिव बक्श, वीरेंन्द्र गौतम, मोहित यादव, रोहित यादव, रवि शंकर तिवारी, अनुज रावत, कोटेदार मातादीन रावत सहित पूरा गांव पूजा में सम्मिलित रहा।

होता है करिंगा नाच 
पूजा के बाद देवी गीत की लाचारी गाकर देवी को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है। जिसमें कच्ची मटकी की ढोलक बनाई जाती हैं। झींगा मंजरा की धुन में करिंगा बनके नाचते हैं और देवी-देवताओं को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं ताकि हर रोग दु:ख से ग्रामवासियों की रक्षा करें व सभी ग्रामवासियों स्वस्थ व प्रसन्न रहें।

ये भी पढ़ें -रहस्यमई गांव! जहां लड़कियां होती हैं पैदा...फिर धीरे-धीरे बन जाती हैं लड़का, वैज्ञानिक भी हैरान

संबंधित समाचार