बदायूं: महिला की मौत, पति समेत तीन लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ उझानी शक्ति सिंह ने मौका मुआयना किया। 

मायका पक्ष ने मारपीट करके हत्या करने और शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पिता की तहरीर पर थाना कादरचौक पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हजरतपुर क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी हरीश चंद्र की बेटी खूशबू की शादी 2 मई 2023 को थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव अखटामई निवासी मुन्ना लाल के बेटे मुकेश साथ हुई थी। मुन्ना लाल के अनुसार गुरुवार शाम किसी बात को लेकर खुशबू और मुकेश के बीच विवाद हो गया था। खुशबू अपने कमरे में चली गई थी और साड़ी से फंदा लगा लिया। 

सुबह लगभग सवा चार बजे मुन्ना लाल की पत्नी सुशीला देवी ने फंदे पर शव देखा तो मायका पक्ष को सूचना दी थी। वहीं महिला के पिता हरीश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से ही बेटी का पति मुकेश, देवर देवेंद्र दान दहेज से खुश नहीं थे। आए दिन खुशूब से वॉशिंग मशीन और कूलर की मांग करते रहते थे। खुशबू के कहने पर मायका पक्ष ने ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने थे। चार-पांच बार पंचायतें भी हुईं। 

आरोप है कि मुकेश के फूफा कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव गठरपुरा निवासी विनोद पुत्र मखनलाल मुकेश और देवेंद्र को उकसाते रहते थे। मारपीट और तरह-तरह से उत्पीड़न करते थे। 13 जून रात लगभग 8 बजे भी उन लोगों ने खुशबू से मारपीट की थी। खुशबू ने अपने मायके में फोन करके बताया भी था। जिसके बाद मुकेश और देवेंद्र ने रात एक बजे मारपीट करके हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया। 

सूचना मिलने पर वह सुबह सात बजे बेटी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी मुकेश, देवेंद्र और विनोद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, षड्यंत्र रचने और दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। कादरचौक के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- बदायूं: इंजेक्शन लगा दो साहब! मानसिक मंदित ने लगाई गुहार तो फार्मासिस्ट और होमगार्ड ने पीटा, जानिए पूरा मामला

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म