युवक के कनपटी पर कट्टा सटा बनाया वीडियो, पुलिस ने दर्ज की FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बस्ती/ लखनऊ। प्रदेश के कई हिस्सों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आए-दिन ऐसे वीडियो वायरल हो रहे। जिनमें लोग कानून व्यवस्था को ताक में रख पुलिसिंग का माखौल बनाने से बाज नहीं आ रहे है। एक ऐसा ही वीडियो बस्ती जनपद से भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स अपने साथी की मदद से युवक के कनपटी पर कट्टा सटा उससे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता दिखाई पड़ रहा है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की पुष्ट अमृत विचार नहीं करता है।

गौरतलब है कि 13 मई की रात बस्ती से जनपद से एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक मनबढ़ अपने साथी के साथ युवक की कनपटी पर कट्टा सट उससे अभद्रता कर रहा है। साफतौर पर वीडियो में मनबढ़ साथी के साथ युवक से गाली-गलौज भी करता दिखाई पड़ा है। युवक की हिमाकत को देख यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे है। वीडियो किसने बनाया है। इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है।

सूत्रों की मानें तो यह वीडियो बस्ती जनपद के लालगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत से वायरल किया गया है। इस मामले में लालगंज प्रभारी निरीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने बात नहीं हो सकी। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि वीडियो के आधार पर मनबढ़ की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मनबढ़ के खिलाफ सुसगंत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े- लखनऊ: 100 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं डॉ. सूर्यकान्त, राज्यपाल ने किया सम्मानित

 

संबंधित समाचार