पिटाई से घायल गर्भवती की लखनऊ में मौत, ननद पर हत्या का केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला सलारगंज निवासी गर्भवती महिला को समान के बंटवारे के लिए बड़ी ननद ने पिटाई कर दी। घायल महिला की लखनऊ के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ननद के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला सलारगंज निवासी रानी (22) के पति रफीक मुंबई में रहकर काम करता है। पति ने चार दिन पूर्व पैसे भेज कर पत्नी से सामान की खरीदारी के लिए कहा। पत्नी ने बाजार से सामान की खरीदारी की इसके बाद घर लेकर आई पति के पैसे से खरीदे गए सामान के बंटवारे को लेकर नंद और भौजाई में विवाह शुरू हो गया। जिसमें बड़ी ननद ने भाभी पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे जिला अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिस पर मायके के लोगों की सूचना पर दरगाह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के पिता इस्माइल ने थाने में तहरीर दी है। 

मालूम हो महिला तीन माह की गर्भवती थी। साथ ही डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है। उसका मायका कोतवाली देहात के सुल्तानपुरवा गांव में है। कोतवाल देहात बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ननद के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें -ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बाइक सवार का कटा पैर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

संबंधित समाचार