ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बाइक सवार का कटा पैर, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनपतगंज/ सुलतानपुर, अमृत विचार। नशे में धुत ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बाइक को साइड लग गई। जिसमे बाइक चला रहे युवक का पैर कट कर दस मीटर दूर जा गिरा। पुलिस ने ट्रैक्टर सहित चालक को गिरफ्त में लेकर चोटिल को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। 

घटना थाना क्षेत्र के कुट्टा चौराहे के निकट शुक्रवार को दोपहर बाद की है। जहां शिवम तिवारी निवासी सिंहनी थाना बल्दीराय नशे में धुत होकर ट्रैक्टर लेकर धनपतगंज की तरफ जा रहा था। तभी सामने से दिलीप सिंह (40) गांव निवासी दुल्लापुर थाना कुड़वार बाइक लेकर साइड से गुजर रहे थे कि अचानक संतुलन खो चुके ट्रैक्टर में जुटे हैरो फार से जा भिड़े। जिसमे फार से कट कर उनका पैर 10 मीटर दूर जा गिरा।  बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गयी। बाजार में मौजूद लोगों ने दौड़कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चोटिल को सीएचसी भेजा। जंहा हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने चोटिल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि चालक को पकड़ कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -रंगदारी वसूलने के आरोपी ने न्यायालय में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका