बरेली: 3067 सैंपलों की जांच में 62 कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार पांच लोग कोका कोला कंपनी से, दो लोग डिफेंस कालोनी, तीन नरियावल में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा तीन राम वाटिका और मंडल विहार में संक्रमित निकले हैं। वहीं, बुधवार …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार पांच लोग कोका कोला कंपनी से, दो लोग डिफेंस कालोनी, तीन नरियावल में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा तीन राम वाटिका और मंडल विहार में संक्रमित निकले हैं। वहीं, बुधवार को कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार, बुधवार को आईवीआरआई से 3067 सैंपलों की जांच में पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एंटीजन व ट्रूनॉट से 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। कुल 62 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
मठ लक्ष्मीपुर, बिहारपुर, मस्ती नगर, शास्त्री नगर, मुंशी नगर, बड़ी बमनपुरी, संजय नगर, डेलापीर, जनकपुरी, इज्जतनगर, बेनीराम, परसाखेड़ा, कांधरपुर, चौधरी तालाब, कुल्चा शाही, शाहबाद, बेद वक्शी, मटिया नगलां, इफ्को, भरतौल, गौटिया, बहेड़ी, अशोक विहार, नेकपुर, मढ़ीनाथ, नरियावल, कुसुम नगर, आनंद विहार, सीबीगंज, देवरनिया, अशोक विहार, पुरनिया, ग्रीन पार्क, आस्था सनसिटी, राम वाटिका, मंडल विहार, पुलिस लाइन, आजाद नगर, मेहतापुर में संक्रमित मिले है।
