मेरठ: जिला अस्पताल में ICU का 7 साल का इंतजार खत्म, अब गंभीर मरीजों का भी हो सकेगा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। जिला अस्पताल में अखिरकार सात साल बाद आईसीयू की शुरुआत हो गई है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए काफी राहत मिलेगी और गंभीर हालत के मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर नहीं होना पड़ेगा। यहां आपको बता दें, जिस बिल्डिंग में आईसीयू शुरू हुआ है वह सात साल पहले ही बनकर तैयार हो चुकी थी। लेकिन जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का इंतजार अब खत्म हुआ है। 

आईसीयू का संचालन शुरू होने से मरीजों को जिला अस्पताल में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा और दूसरे अस्पतालों में रेफर नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, 10 बिस्तरों के साथ शुरू हुए आईसीयू में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, कार्डियक मॉनिटर्स, इन्फ्यूजन पंप, सक्शन मशीन और 24 घंटे ऑक्सीजन की व्यवस्था है। 

इसके साथ ही फिजिशियन, एनेस्थिसिया, रेजिडेंट डॉक्टर और अन्य स्टाफ को हर शिफ्ट में तैनात किया गया है। वहीं जिला अस्पताल में आईसीयू खुलने से गंभीर बीमारी या इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का इलाज आसानी से हो रहा है। जबकि इससे पहले आईसीयू न होने की वजह से गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था। जिससे कई बार इलाज में देरी की वजह से मरीजों की मौत तक हो जाती थी। फिलहाल अब जिला अस्पताल में ही गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Meerut News: यात्रियों का इंतजार खत्म! मेरठ साउथ तक इसी महीने दौड़ेगी नमो भारत...पढ़िए पूरी खबर

संबंधित समाचार