संभल: ईद पर घर लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर घायल
संभल, अमृत विचार। ईद पर घर लौट रहे कारपेंटर की बाइक में कार को ओवरटेक कर रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कारपेंटर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
हिसामपुर गांव का रहने वाला नजारूल नोएडा में रहकर कारपेंटर का काम करता था। रविवार को नजारुल ईद पर घर आने के लिए बाइक पर सवार होकर नोएडा से चला था। बाइक पर उसके साथ संभल के बाबई गांव निवासी नदीम भी था। थाना कैलादेवी क्षेत्र में संभल गवां मार्ग पर नारंगपुर गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने कार को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही नजारुल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
मौके पर पहुंची पुलिस नजारुल व नदीम को उठाकर जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डॉक्टर ने नजारुल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नजारुल के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गये। नजारुल का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल नदीम को हासर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढे़ं- संभल: ज्येष्ठ दशहरा पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु, कई जगह जाम के हालात
