Farrukhabad News: पांचाल घाट पर युवक का फिसला पैर, डूबने से मौत...आगरा से गंगा स्नान करने आया था
फर्रुखाबाद में युवक की गंगा में डूबने से मौत
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। गंगा दशहरा के अवसर पर पांचाल घाट गंगा तट पर स्नान करने आया आगरा के श्रद्धालु का घाट पर स्नान के दौरान पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। काफी खोजबीन के बाद गोताखोरों ने उसके उसको बाहर निकाला। परिजन एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया।
जनपद आगरा के थाना ताजगंज के तोरा फतेहाबाद रोड निवासी यतेंद्र राजपूत (35) रविवार सुबह परिवार के साथ गंगा स्नान करने पांचाल घाटआया था। पैंटून पुल के पास सीढ़ी नंबर दो के पास स्नान के दौरान पैर फिसल गया।
जिससे वह गहरे पानी में चला गया और गोते खाने लगा।परिजनों की चीख पुकार सुन लोगों की भीड़ लग गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने यतेंद्र को बाहर निकाला। परिजन एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल लोहिया पहुंचे।
डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक के साले रामसेवक ने बताया कि बहनोई किसान थे। शनिवार शाम को परिवार के साथ दशहरा पर गंगा स्नान का प्लान बना था। रामसेवक ने बताया कि उनकी बहन रूमा व भांजा शिवांश भी साथ ही आया है।
ये भी पढ़ें- Farrukhabad: गंगा दशहरा पर पांचाल घाट गंगा तट पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
