पीलीभीत: गंदे पानी के निकास की समस्या का होगा समाधान, चेयरमैन ने जेसीबी से खुदवाया नाला...बोले- जल्द होगा पक्का निर्माण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार। कई दिनों से कस्बे में चली आ रही गंदे पानी के निकास न होने की समस्या का समाधान कराने के लिए नगर पंचायत चेयरमैन ने सुध ली है।  एक दिन पहले एसडीएम ने मौका मुआयना कर जानकारी की थी। इसके बाद निकास बनाने के लिए चेयरमैन ने जेसीबी से नाले की खुदाई कराई।

नगर पंचायत चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल ने बताया कि बुधवार व बृहस्पतिवार को जेसीबी से नाले की खुदाई कराई गई थी। बृहस्पतिवार को संजीत सरन और एक अन्य महिला की ओर से आपत्ति करने पर कार्य बंद करा दिया गया था। महिला के पति का मेनरोड के पास भूमि पर हरियाली का पटटा होना बताया जा रहा है। इसके अलावा संजीत सरन का खेत मेनरोड से कुछ दूरी पर है। 

कई मोहल्ले के घरों के गंदे पानी के निकास की समस्या थी। एसडीएम बीसलपुर को अवगत कराया गया था। शनिवार को जेसीबी से नाले की खुदाई का कार्य कराकर उसमें पानी चालू करा दिया गया है। आने वाले समय में जल्द ही इस स्थान पर पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा। ताकि नगर वासियों की पानी के निकास की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: जनसेवा केंद्रों के संचालन में लापरवाही बरतने पर चार एडीओ पर गिरी गाज...मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

 

 

 

संबंधित समाचार