Kanpur: ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कार चालक को मारा थप्पड़, पीड़ित का आरोप- चेकिंग के दौरान सभी कागजात दिखाए, फिर भी...देखें- VIDEO

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कार चालक को जड़ा थप्पड़

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चेकिंग के दौरान कार चालक के द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सभी कागजात दिखाने के बाद भी चालान की धमकी दी। कार चालक के वीडियो बनाने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भड़क उठा। 

उसने चालक से गाली-गलौज कर उसे थप्पड़ जड़ दिया। जिससे गुस्साए चालक ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमृत विचार डॉट कॉम ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डीसीपी ट्रैफिक ने वीडियाे के आधार पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को लाइनहाजिर कर दिया। पूरा मामला सचेंडी थानाक्षेत्र का है। 

ट्रैफिक पुलिसकर्मी थप्पड़ मारकर आगे पुलिस लिखी कार में बैठ जाता

सोशल मीडिया में एक 13 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी राशिद खान कार चालक के पासा आता और गाली-गलौज करते हुए उसे एक थप्पड़ मार देता है। इसके बाद वह आगे पुलिस लिखी कार में बैठकर निकल गया। 

पीड़ित का आरोप- सभी कागजात दिखाने के बाद भी नहीं माना पुलिस कर्मी

पीड़ित कार चालक का कहना है कि चेकिंग के दौरान उसने सभी दस्तावेज दिखाए। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक न सुनी, उसने चालान करने की धमकी दी। चालान की बात सुनकर वीडियो बनाने पर वह भड़क उठा।

ये भी पढ़ें- Kanpur के क्राइम ब्रांच का दरोगा CM योगी की कर सकता हत्या...सिरफिरे ने X पर किया पोस्ट, गिरफ्तार, जानें- पूरा मामला

संबंधित समाचार