Kanpur Dehat: पशु आहार फैक्ट्री के आवास में मृत मिला सिक्योरिटी गार्ड...घटना से परिजन रो-रोकर बेहाल, मृतक 15 वर्षों से कर रहा था नौकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मूलरूप से जनपद रायबरेली के थाना ऊंचाहार क्षेत्र का रहने वाला मृतक

कानपुर देहात, अमृत विचार। औद्योगिक क्षेत्र में रविवार की सुबह एक पशु आहार फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड का शव फैक्ट्री के अंदर बने आवास में पड़ा मिला। फैक्ट्री कर्मियों ने खिड़की से झांक कर देखा तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है।

मूलरूप से जनपद रायबरेली के थाना ऊंचाहार क्षेत्र के हरयानी गांव निवासी अशोक कुमार पांडेय (60) रनियां औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपिला पशु आहार बनाने वाली फैक्ट्री में कई वर्षों से सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार की रात को वह फैक्ट्री के अंदर बने अपने आवास पर सोने चले गए।

रविवार की सुबह जब उनके साथियों ने आवास पर पहुंच कर बुलाने का प्रयास किया और कई बार आवाज़ दी। लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। जिसपर फैक्ट्री कर्मचारियों ने उनके आवास की खिड़की से झांक कर देखा तो वह निढ़ाल पड़े थे। इसकी जानकारी होते ही फैक्ट्री कर्मियों में हड़कंप मच गया।

इधर, फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाने के उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी फैक्ट्री के सुपरवाइजर अरुण कुमार से ली। वहीं घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी माधुरी पांडेय, बेटा आशीष पांडेय, बेटी आकांक्षा, बेटू आदि का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के भाई शिवकुमार पांडेय ने बताया कि अशोक कुमार पांडेय 15 वर्षों से पशु आहार फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। थाना प्रभारी प्रभारी देवेंद्र पाल ने बताया कि घटना में तहरीर नहीं मिली है। शव पीएम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat: चार युवकों ने एक की डंडे से पीटकर की थी हत्या...पुलिस ने नाबालिग समेत दो को किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार