बहराइच: सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसे

बहराइच, अमृत विचार। जिले के विभिन्न मार्गों पर अलग अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार नानपारा कोतवाली के खैरी समैसा के पास रविवार दोपहर में लगभग एक बजे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी।

जिसके चलते बाइक सवार इसी कोतवाली के बड़े चंदेला निवासी 35 वर्षीय दुखहरन पुत्र मोतीलाल व उनके साले मोतीपुर थाने के भवनियापुर निवासी 35 वर्षीय गोकरन पुत्र सियालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में चिकित्सकों ने दुखहरन को मृत घोषित कर दिया।

उधर , फखरपुर थाने के बहराइच लखनऊ हाईवे के मरौचा के पास रविवार दोपहर में पैदल जा रही मां बेटी को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते इसी थाने के बेंचनपुरवा निवासनी 35 वर्षीय सावित्री पत्नी सियाराम व उसकी बेटी 15 वर्षीय ननकई घायल हो गए। घायलों को फखरपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

दूसरी ओर नानपारा कोतवाली के मलंगपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार खैरीघाट थाने के बरदहा बाजार निवासी 39 वर्षीय आनंद गुप्ता पुत्र रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

वहीं दरगाह थाने के सालारगंज निवासी 30 वर्षीय शैफ अली पुत्र आसिफ बिजली विभाग की विजिलेंस टीम का वाहन चलाता है। वह शनिवार रात बाइक से मोहल्ले के साथी 20 वर्षीय गोलू पुत्र अनीश खां के साथ फखरपुर से शहर आ रहा था। देहात कोतवाली के त्रिमुहानी नानपारा बाईपास मोड़ पर उसकी बाइक में किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।

 आसपास के लोगों ने एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा है।देहात कोतवाली के धरसंवा गांव निवासी 30 वर्षीय राम कुमार पुत्र ह्रदय नारायण बाइक से शनिवार रात शहर से गांव आ रहे थे। बाइक पर पीछे गांव का ही 25 वर्षीय अरविंद पुत्र राजा राम भी सवार था। जैसे ही बाइक बरईहा चौराहे के पास पहुंची। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा है।

यह भी पढ़ें:-ग्रामीण बिजली फीडर पर शहरी दर से बिलिंग का आदेश जनता की कमर तोड़ने की साजिश: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार