बहराइच: वीआईपी कल्चर के शिकार हुए नायब तहसीलदार, लगा 2500 रुपए का जुर्माना, देखें वीडियो
बलरामपुर जाते समय यातायात निरीक्षक ने की कार्रवाई
बहराइच, अमृत विचार। मिहीपुरवा के नायब तहसीलदार रविवार को अपने प्राइवेट वाहन से बलरामपुर जा रहे थे। प्राइवेट वाहन में लाल और नीली बत्ती लगा होने पर यातायात निरीक्षक ने ढाई हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीआईपी कल्चर पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद भी अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। कुछ यही हालत रविवार को जिले में देखने को मिला। जिले के मिहीपुरवा तहसील के नायब तहसीलदार मोहम्मद अर्शलान अपने प्राइवेट वाहन संख्या यूपी 32 एलपी 4641 से बलरामपुर जा रहे थे।
दरगाह थाना क्षेत्र के बलरामपुर मार्ग स्थित डीहा के पास यातायात निरीक्षक अनेंद्र यादव ने नायब तहसीलदार के वाहन को रोका। इसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश का हवाला दिया। इसके बाद वाहन के नाम ढाई हजार का चालान काट दिया। इसको लेकर हड़कंप मच गया। इसी स्थान पर एक बुलेट वाहन को प्रेशर हार्न के चलते सीजर की कार्यवाई की गई।
बहराइच:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 16, 2024
वीआईपी कल्चर के शिकार हुए नायब तहसीलदार, लगा 2500 रुपए का जुर्माना
बलरामपुर जाते समय यातायात निरीक्षक ने की कार्रवाई pic.twitter.com/CVg9XWBCXm
यह भी पढ़ें:-ग्रामीण बिजली फीडर पर शहरी दर से बिलिंग का आदेश जनता की कमर तोड़ने की साजिश: अखिलेश यादव
