Eid Ul Adha 2024: Farrukhabad में शांतिपूर्ण ढंग से आदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज...नमाजियों ने देश में अमन चैन की दुआ की

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

जिले में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिले में ईद उल -अजहा की नमाज सकून माहौल में अदा की गई। नमाजियों ने देश में अमन चैन की दुआ की। शहर की नई ईदगाह पुरानी, ईदगाह -मस्जिदों में  नमाज, अता की गई। नई ईदगाह में मौलाना शकील कासमी व पुरानी ईदगाह में मौलाना शमशाद चतुर्वेदी ने नमाजियों को नमाज अदा कराई। फतेहगढ़ ईदगाह में हाफिज सगीर अहमद, दरगाह हुसैनिया मुजीबिया पर सज्जादानशीन शाह फसीह मुजीबी, रहमानी मस्जिद में कारी मुमताज व बीबी साहब की मस्जिद में मौलाना इज्हारुल हक कासमी ने नमाज अदा कराई।
 
मस्जिद काजी साहब में काजी सैयद मुताहिर अली व दरगाह नूरिया पर सैयद फुरकान अहमद ने नमाज पढ़ाई। जिले भर में पुर सकून माहौल में नमाज अदा की गई। इस मौके पर ईदगाह में हजारों हाथ मुल्क की सलावती औऱ अमन चैन के लिए उठे। 

नमाज के समय नमाजियों ने मस्जिद अथवा ईदगाह के अंदर ही हम अदा की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। नमाजियों ने एक दूसरे के गले मिल आपसी भाई चारे का परिचय दिया। नई ईदगाह में जिलाधिकारी वीके सिंह व एसपी विकास कुमार ने मौजूद रह कर  नमाजियों को मुबारकवाद दिया। मौलाना शकील कासमी ने कहा है कि इस बार बकरीद की नमाज के बाद गले न मिलें, बल्कि सलाम कर एक-दूसरे को मुबारकबाद दें।

डीएम डाॅ. वीके सिंह ने ईद उल अजहा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। फर्रुखाबाद में ईद उल अजहा की नमाज़ अदा होने के बाद एक दूसरे को मुबारकबाद दी गई। नगर पालिका साफ सफाई द्वारा की गई। सारे अधिकारी, प्रशासन व सीओ सिटी मजिस्ट्रेट राउंड पर है। मौके पर एसपी विकास कुमार, सीओ सिटी प्रदीप कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट नगर पालिका ईओ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Eid Ul Adha 2024: उन्नाव में शांति के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज...कुर्बानियों का दौर शुरू, गले मिलकर दे रहे मुबारकबाद

संबंधित समाचार