Unnao News: विधायक की पहल से बचा रहेगा प्राचीन कुएं का अस्तित्व, ईओ ने निर्माण कराने वालों से कहा...
ईओ ने निर्माण कराने वालों से कहा यथास्थिति न बनाने पर पालिका ध्वस्त करेगी निर्माण
उन्नाव, अमृत विचार। सदर विधायक पंकज गुप्ता की पैरवी पर नगर पालिका ईओ ने मुबारिज नगर मोहल्ला स्थित शिवपाल सिंह यादव वाली गली में प्राचीन कुआं को बंद करने वालों को चेतावनी दी गयी है। निर्माण कराने वालों ने एक दिन का समय मांगते हुए सार्वजनिक उपयोग के लिए कुएं का अस्तित्व बरकरार रखने की बात स्वीकार की है। इसके बाद प्रशासनिक निर्देशों पर कोतवाली प्रभारी ने भी मौका मुआयना कर सार्वजनिक उपयोग वाले कुएं से छेड़छाड़ न करने की हिदायद दी।
बता दें क्षेत्रीय निवासी राज गुप्ता, राकेश दीक्षित, हरिशंकर मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, शिवम, गुड्डू दीक्षित, राजू गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, नीरज तिवारी, ब्रजभूषण सिंह, चंद्र प्रकाश, सचिन गुप्ता, रवि वाजपेयी, संदीप वाजपेयी, मुकुंद वाजपेयी, प्रशांत पांडेय, मनोज निगम, हजारी लाल गुप्ता व पवन चौरसिया समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने आईबीपी चौराहा से गुजर रहे सदर विधायक को समस्या बताई। विधायक ने ईओ से फोन पर वार्ता कर मौके पर जाकर स्थिति देख फरियादियों की समस्या का समाधान कराने को कहा।
ईओ ने मौके पर जाकर बंद किए जा रहे कुएं को देखा और लोगों का पक्ष सुना। उन्होंने निर्माणकर्ता को भी मौके पर बुलाया। साथ ही सार्वजनिक उपयोग में आते रहे कुएं का अस्तित्व समाप्त करने से रोका। उन्होंने कहा कि कराया गया निर्माण तुरंत ध्वस्त न होने पर पालिका इसे ध्वस्तक कराएगी। इस पर निर्माण कराने वालों ने रविवार व बकरीद का हवाला देते हुए खुद ही कुएं का अस्तित्व बनाए रखने की हामी भर दी। इसके बाद कोतवाली प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता की।
