होटल-रेस्टोरेंट की 5 स्टार रेटिंग के बदले कमीशन, ठगों में जाल में ऐसे फंस गए टीचर जी, जब पता चला तो...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामसनेहीघाट/ बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में भिटरिया निवासी चन्द्र प्रकाश यादव सहायक अध्यापक पद पर तैनात हैं। सितंबर 2023 में एक ठगी करने वाली कम्पनी का रुपये को तीस प्रतिशत करने का लालच भरा व्हाट्सएप पर मैसेज आया। उस व्हाट्सएप मैसेज में विभिन्न होटलों व रेस्टोरेंट की 5 स्टार रेटिंग के बदले कमीशन देने की बात कही गई थी। जिस पर सहायक अध्यापक से थोड़ा थोड़ा करके लगभग 85 हजार रुपए यूपीआई से पेमेंट करा लिया गया। जब तक उन्हें पता चलता तब तक वह ठगी का शिकार हो चुके थे।

चंद्र प्रकाश यादव ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि घटना 25 सितंबर 2023 की है। जब किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर विभिन्न होटल व रेस्टोरेंट की 5 स्टार रेटिंग के बदले कमीशन देने का मैसेज भेजा गया। फिर टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर प्रीपेड टास्क दिया गया। जिसमे एक हजार रूपए से एंट्री ले कर 30% कमीशन 1300 रूपए वापस किया गया। फिर दो बार तीन हजार देकर 7800 कमीशन सहित मुझे बैंक ट्रान्सफर किया गया। लेकिन फिर किसी अन्य टास्क में तीन हजार जमा करवाकर इस बार कमीशन न देकर बीस हजार और जमा करवाकर पूरे पैसों पर कमीशन देने की बात कही गई। लेकिन इस बार फिर से कमीशन न देकर 65,000 रूपए जमा करने पर पूरा पैसा कमीशन सहित देने की बात कही गई। ऐसा न करने पर ग्रुप से निकालने और सारे पैसे जब्त करने की धमकी दी जाने लगी।  जिसपर मुझे फ्राड की आशंका हुई। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

उक्त प्रकरण की मेरे द्वारा साइबर सेल में 24 घंटे के अंदर ही रिपोर्ट की गई। जिससे तब तक 65000 और 6000 रूपए साइबर सेल ने होल्ड की दिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -पूर्वांचल महिला गिरोह : ऑटो रिक्शा में सवार होकर वारदात को देती थी अंजाम

संबंधित समाचार