Farrukhabad News: जिले के विभिन्न थानों में कार्यरत 29 सिपाही लाइन हाजिर...एसपी के एक्शन से महकमे में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में 29 सिपाही लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिले के विभिन्न थानों में कार्यरत 29 दागी सिपाहियों को एसपी विकास कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया है। इन सिपाहियों की एसपी को आये दिन शिकायते मिल रही थी। कानून व्यवस्था के चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए लिए गए एसपी के इस निर्णय से महकमे में हड़कंप मच गया है। 

इतनी बड़ी संख्या में जिले के थाना चौकी और कोतवाली में डटे चर्चित सिपाहियों को पहली बार लाइन हाजिर किया गया है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि यह अभियान की शुरुआत है। अभी और ऐसे पुलिसकर्मियों की छटनी की जा रही है।

जिनके विरुद्ध भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायतें मिल रही है। उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी ।एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए यह पहला कदम उठाया गया है और यह अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: ट्रैफिक सिपाही का वीडियो बनाने पर TSI ने दी धमकी...DCP बोले- दोनों के लिए जाएंगे बयान

संबंधित समाचार