अयोध्या: बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। लोगों की उम्मीदों पर अब तक खरा उतरे सोहावल फीडर से लगातार तीसरे दिन आपूर्ति में कटौती और हो रही ट्रिपिग ने उपभोक्तओं की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को शुरू हुई विद्युत कटौती सोमवार को भी जारी रही। एक- एक घंटे की रोस्टिंग कोड बताकर विभाग ने लगभग 4 घंटे की कटौती की। भरी दोपहरी हो या मध्यरात्रि दोनों में कटौती की गई। 

ट्रिपिंग का हाल यह है कि मंगलवार को सुबह से शाम तक घंटे भर में पांच बार से ज्यादा की ट्रिपिंग देखने को मिली। मंगलसी, रौनाही, आर एल, रेलवे, जगनपुर, सुचित्तागंज, सभी फीडर प्रभावित रहे। वोल्टेज की कमी से ग्रामीण क्षेत्रों में पंखे केवल रेंगते नजर आए। कमोवेश कटौती और ट्रिपिंग को लेकर गोड़वा, ड्योढी बाजार के फीडर भी आपूर्ति को लेकर लड़खड़ा रहे है। कटौती के कारण भीषण गर्मी में चौतरफा हाहाकार मचा हुआ है। 

उप मंडलीय अभियंता एमके यादव कहते है कटौती का कोड मुख्यालय से आता है। जितने समय का कोड रोस्टिंग होगी उतनी देर आपूर्ति ठप रहनी है यह हमारे हाथ में नही है। ट्रिपिंग को कम करने के लिए पूरा विभाग लगा हुआ है। कर्मचारी, लाइन मैन, पेट्रोल मैन सब हीट वेव में भी फील्ड में जमे है। ट्रिपिंग कम रखने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-PM Modi: तीसरी बार देश की सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी आज शाम को आएंगे वाराणसी, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

संबंधित समाचार