रुद्रपुर: अलग-अलग किराए में रह रहे दो लोगों की मौत, गर्मी से मौत की जताई जा रही है आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप में अलग-अलग किराए के मकान में रहने वाले दो व्यक्तियों का मृत अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि दोनों व्यक्तियों की मौत गर्मी की वजह से हुई होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम भवरी थाना सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी 55 वर्षीय गोपाल सिंह नेगी सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करता था और ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान के समीप किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि गोपाल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था और सोमवार की शाम को वह ड्यूटी से लौटकर खाना खाकर सो गया। मंगलवार की सुबह सात बजे तक काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो पड़ोसी ने कमरे जाकर देखा। वह बिस्तर पर बेहोश पड़ा था। आनन-फानन में बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर रुद्रपुर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाने का आवेदन दिया तो पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, मूलरूप से यूपी पीलीभीत की सनराइस कालोनी निवासी 51 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार शिव नगर ट्रांजिट कैंप में किराए के मकान में रहता था और सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम को काम से लौटने के बाद वह कमरे में चला गया। रात 9 बजे जब मकान मालिक कमरे में गया तो देखा कि धर्मेंद्र फर्श पर बेहोश पड़ा है।

आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर शराब की कुछ पन्नियां भी पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि दोनों व्यक्तियों की मौत गर्मी की वजह से हुई होगी। उधर, थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'फेक पोस्ट, डीपफेक वीडियो और विदेशी अकाउंट से फैलाया जा रहा भ्रम'
69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: मायावती के आवास पर पहुंचे अभ्यर्थी, नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन; पुलिस ने हिरासत में लिया
Machail Mata Yatra 2026: 3 दिन की देरी के बाद जानें कब शुरू होगी यात्रा? प्रशासन ने तय किए नए नियम, हर दिन सिर्फ इतने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
केदारनाथ यात्रा पर आए गुजरात के श्रद्धालु की मौत, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू के बाद देहरादून में तोड़ा दम
मायावती का NEET पेपर लीक विवाद पर बड़ा बयान: 'राजनीति नहीं, शिक्षा सुधार पर हो फोकस'