जनता में आक्रोश : कूडे़ के ढ़ेर में मवेशियों के मिले कटे हुए सिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ/ ठाकुरगंज। सआदतगंज कोतवाली अंतर्गत चौपटिया में मंगलवार कूड़ा घर में दो मवेशियों के कटे हुए सिर मिले। यह जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

एसीपी बाजारखाला धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक, चौपटिया में एक धार्मिक स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर कूड़ा घर है। मंगलवार सुबह दो मवेशियों के कटे सिर व मांस मिला। यह देख स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराकर सफाई कर्मियों को बुलाकर उसे हटवाया।

क्षेत्रीय पार्षद मनीष रस्तोगी ने बताया कि इस घटना को लेकर क्षेत्रीय जनता में काफी आक्रोश है। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों सिर प्रतिबंधित मवेशी का नहीं हैं। फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें:- Bada Mangal: ज्येष्ठ माह के आखरी बड़े मंगल पर अलीगंज के हनुमान मंदिर में चढ़ाया गया सोने का मुकुट, जगह-जगह भंडारे का आयोजन

संबंधित समाचार