प्रतापगढ़ : सपा नेता की धमकी पर छात्रा ने छोड़ दिया कोचिंग जाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़ अमृत विचार : सपा के मजदूर सभा के नेता के धमकाने पर छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ दिया। फिलहाल जब सपा नेता ने उसे अपने मोबाइल नंबर की पर्ची दी थी तो उसने उसे जमकर खरी खोटी सुनाई थी। इसका आडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर चौकी के एक हेड कांस्टेबल की बेटी मदाफरपुर बाजार में कोचिंग पढ़ने जाती थी। शुक्रवार को उसे गांव के ही एक सपा नेता ने अपना मोबाइल नंबर लिखी पर्ची देकर बात करने को कहा। इसकी जानकारी उसने साथ आने वाली छात्राओं को देने के साथ ही सपा नेता को धमकाया। कहा कि तुम्हारी कैसे हिम्मत हुई नंबर देने की, हमारे पिता जी हेड कांस्टेबल हैं, उनसे शिकायत करने पर सही हो जाओगे।

इसके बाद सपा नेता ने भी उसे धमकाया। छात्रा द्वारा युवक का धमकाने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक समाजवादी मजदूर सभा का सदर विधानसभा अध्यक्ष बताया जा रहा है। धमकी के बाद डरी छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया है। मदाफरपुर चौकी इंचार्ज एहसानुल हक ने बताया की आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। सम्बंधित आडियो की भी जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- Bada Mangal: ज्येष्ठ माह के आखरी बड़े मंगल पर अलीगंज के हनुमान मंदिर में चढ़ाया गया सोने का मुकुट, जगह-जगह भंडारे का आयोजन

संबंधित समाचार