Fatehpur News: युवक का शव मिलने से फैली सनसनी...भंडार में शामिल होने गया था, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में भंडारे में गए युवक का शव बाग में मिला

फतेहपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में आयोजित एक भंडारा के आयोजन में शामिल होने गए युवक का शव एक बाग में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

शहर के आबू नगर निवासी लोकेंद्र पाल सिंह का पुत्र अजय सिंह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव स्थित पंचखरीवा बाबा आश्रम में भंडारे में शामिल होने गया था। देर शाम को बाइक से वह घर जाने को निकाला था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। 

इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह रेवाड़ी गांव के बाहर स्थित महुआ के एक बाग में उसका शव पड़ा मिला। इसके बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। बाग के पास में ही उसकी बाइक और उसका मोबाइल पड़ा मिला है। 

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक युवक शराब पीने का आदी था। उसने शाम को अधिक मात्रा में शराब पी ली थी इसके बाद वह वही बाग में लेट गया। आशंका है कि अधिक शराब पीने और गर्मी के चलते युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है, वहीं अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें- Etawah News: संदिग्ध परिस्थितयों में किसान की मौत...खेतों पर खड़ी मक्का की रखवाली करने निकला था, परिजन बोले- हत्या की गई

संबंधित समाचार