Banda: लू की चपेट में आने से एक दर्जन लोगों ने दम तोड़ा...कोई खेत में लुढक गया तो कोई ट्रक में ही सोता रहा
बांदा में लू की चपेट में आने से एक दर्जन लोगों ने दम तोड़ा
बांदा, अमृत विचार। प्रचंड गर्मी और लू से मरने वालो का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। कोई खेत मे लुढक गया तो कोई ट्रक में ही सो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन प्रशासन ने लू से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी 50 वर्षीय चद्रभान पुत्र साधव प्रसाद प्राइवेट बस में परिचालक था। वह सोमवार को बबेरू आया था। चालक के न होने से वह वापस गांव जा रहा था। तभी बरौली गांव के पास वह रास्ते में लू लग जाने से गिर पड़ा उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनो को जानकारी दी।
मृतक के भाई उदयभान ने बताया कि चद्रभान के तीन बेटे एक पुत्री है। दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बंशीपुरवा हरदौली गांव निवासी 78 वर्षीय टहलू पुत्र जौहरी सोमवार को बस से अपनी बेटी चंदा की ससुराल फुफुदी गांव जा रहा था। तभी रास्ते में लू ने अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह वह बेटी की ससुराल पहुंच गया। परिजन उसे लेकर कर सीएचसी आए जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी 49 वर्षीय शिवपूजन पुत्र चंदन सोमवार की दोपहर खेतो की तरफ गया था। तभी लू ने अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मटौध थाना क्षेत्र के भूरागढ के मजरा पहड़िया गांव निवासी 65 वर्षीय राममनोहर पुत्र छोटा सेामवार की दोपहर खेतो की तरफ से घर आ रहा था। तभी रास्ते में लू लग गई। उसकी मौके पर पही मौत हो गई।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव निवासी 65 वर्षीय रामदीन पुत्र जंग्गा सोमवार की शाम बकरी चराने खेत गया था। तभी लू लग जाने से वह खेत पर ही लुढक गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र के बगइचा डेरा सड़ी गांव निवासी 55 वर्षीय सहादेव पुत्र झल्लू सोमवार को मवेशी चराने खेत गया था। तभी खेत में ही लू ने अपनी चपेट में ले लिया। वह खेत में ही बेहोस हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उठाकर जिला अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते मे उसने दम तोड़ दिया।
शहर के कटरा निवासी 42 वर्षीय सोहन लाल पुत्र चमेली प्रसाद सोमवार की दोपहर घर जा रहा था। तभी अर्दली बाजार के पास स्थित एक मैरिज हाल के सामने लू की चपेट में आकर गिर पड़ा। उसकी मौके पर मौत हो गई। महोबा जिला के कुलपहाड़ निवासी 35 वर्षीय चुन्ना लाल पुत्र हरप्रसाद ट्रक चालक था। वह सोमवार की दोपहर भरतकूप से खाली ट्रक लेकर कबरई जा रहा था। तभी रास्ते में लू लग गई। उसने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वह ट्रक में ही लुढक गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव निवासी 55 वर्षीय मुनुवा पुत्र कमतू सोमवार की दोपहर बकरी चराने खेत गया था। लू लगने से खेत में ही गिर पड़ा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक किसानी करता था। मटौध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव निवासी 32 वर्षीय सुरेश तिवारी पुत्र बाबू तिवारी किसी काम से बांदा आया था। तभी रास्ते में लू लगने से वह गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। वह दिल्ली में रहता था। डेढ माह पहले गांव आया था।
गिरवां थाना क्षेत्र के फदालीपुरवा निवासी 22 वर्षीय राधेश्याम पुत्र महादेव रविवार को बिटरिया ताला भंडारा में शामिल होने गया था। तभी लू लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक दिव्यांग था किसानी करता था। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के मजरा बल्कूडेरा गांव निवासी 40 वर्षीय रामकरन पुत्र सुखदेव रविवार की दोपहर बकरी चराने खेत गया था। तभी खेत में ही उसे लू लग गई। वह खेत मे ही गिर कर अचेत हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उठा कर घर ले आए जहंा उसकी मौत हो गई। मृतक किसानी करता था। उसके एक बेटा एक बेटी है।
