Kanpur News: पलक झपकते ही मास्टर चाभी से वाहन कर देते पार: दो चोर गिरफ्तार, चोरी के कई वाहन बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दो वाहन चोर गिरफ्तार

कानपुर, अमृत विचार। नजीराबाद पुलिस ने त्रिनेत्र कैमरे की मदद से वाहन चोर गिराेह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे में चोरी के कई वाहन बरामद हुए। आरोपी पलक झपकते ही मास्टर चाभी से वाहन पार कर देते थे।

घर के सामने से खड़ी स्कूटी हो गई थी चाेरी

नजीराबाद के आरके नगर की रहने वाली डॉ. अंजू दीक्षित के घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई थी। पीड़ित ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए। तब दो युवक स्कूटी ले जाते कैद हुए। इस पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र काे एक्टिव कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। चोरों ने पूछताछ में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

1. संजीव उर्फ मिन्चू निवासी 105/8 प्रेम नगर थाना चमनगंज कानपुर नगर   
2. उत्कर्ष कश्यप उर्फ पंडित निवासी टूटी रेलवे लाइन गीता पार्क थाना बजरिया कानपुर नगर 

ये माल हुआ बरामद

आरोपियों के कब्जे से पांच स्कूटी, चार मोटरसाइकिल व दो ई-रिक्शा बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: जरूरतमंद लोगों को बनाते निशाना: मंदिर में कराते शादी...रात में दुल्हन माल लेकर हो जाती फरार, बंटी बबली गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

संबंधित समाचार