लापरवाही: हरदोई में निर्माणाधीन नाले में गिरी पूर्व पालिकाध्यक्ष की बेटी और पोती
हरदोई, अमृत विचार। साण्डी के पूर्व पालिकाध्यक्ष की बेटी अपनी भतीजी को ले कर अपने चाचा के घर जा रही थी,उसी बीच दोनों वहां निर्माणाधीन नाले गिर पड़ी। इसका पता होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे उन दोनों को नाले से निकाल कर उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इस बारें में ईओ जेपी यादव का कहना है कि वैसे तो निर्माणाधीन नाले को ढकने का कोई प्रोविज़न नहीं है,लेकिन फिर भी आगे से ध्यान रखा जाएगा।
बताया गया है कि साण्डी में मण्डी समिति के पास अलियापुर रोड पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश गुप्ता का मकान है,उसके दूसरी तरफ उनके भाई का मकान है। मंगलवार की रात को पूर्व पालिकाध्यक्ष की बेटी प्रीति अपनी भतीजी को ले कर चाचा के घर जा रही थी,तभी अचानक दोनों वहां निर्माणाधीन नाले में गिर पड़ी। इसका पता होते ही वहां भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे उन दोनों को ज़ख्मी हालत में नाले से बाहर निकाल कर उन्हे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। लोग इसे नगर पालिका परिषद प्रशासन की लापरवाही का नतीजा मान रहें है,वहीं ईओ जेपी यादव का कहना है कि वैसे तो निर्माणाधीन नाले को ढकने का कोई प्रोविज़न नहीं है,लेकिन फिर भी आगे से इसका ध्यान रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें -बस्ती में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों समेत तीन की मौत
